मतांतरण मामले में मुख्य आरोपित ने किया आत्म समर्पण

रामपुर सैफनी चौकी क्षेत्र में मतांतरण के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस के दबाव के चलते कोर्ट में मंगलवार को हाजिर हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:46 PM (IST)
मतांतरण मामले में मुख्य आरोपित ने किया आत्म समर्पण
मतांतरण मामले में मुख्य आरोपित ने किया आत्म समर्पण

रामपुर : सैफनी चौकी क्षेत्र में मतांतरण के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस के दबाव के चलते कोर्ट में मंगलवार को हाजिर हो गया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

मामला सैफनी के बैरुआ गांव का है। यहां रहने वाले ट्रक चालक महफूज की दोस्ती उत्तराखंड के बाजपुर निवासी हरकेश से थी। आठ मई को हरकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी बच्चों के साथ उत्तराखंड के कालाढूंगी में रहने लगी थी। पति की मौत के बाद महफूज उसकी पत्नी और बच्चों को सहारा देने के बहाने अपने गांव ले आया। आरोप है कि उसने दोस्त की पत्नी का मतांतरण कराकर निकाह कर लिया। महिला और उसके बच्चों का नाम भी बदल दिया। महफूज के परिवार वालों ने महिला के दो बेटों का खतना भी करवा दिया। करीब 10 दिन पहले पुलिस ने बैरुआ गांव में महफूज के घर छापा मारकर महिला व उसके बच्चों को छुड़ाया था। पुलिस ने महफूज समेत उसकी मां, पिता और खतना करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महफूज फरार हो गया था, जबकि बाकी तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपित महफूज की गिरफ्तारी को पुलिस रोजाना दबिश दे रही थी। पुलिस का दबाव बढ़ता देख कर वह खुद ही अदालत में हाजिर हो गया। सैफनी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार कटियार ने बताया कि मुकदमे के सभी आरोपित जेल चले गए हैं। हालांकि अभी विवेचना जारी है, जिसमें दो और नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी