अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रति. में खेमेंद्र का चयन

जागरण संवाददाता, रामपुर : अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित भारतीय टीम मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 03:29 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट 
प्रति. में खेमेंद्र का चयन
अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रति. में खेमेंद्र का चयन

जागरण संवाददाता, रामपुर : अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित भारतीय टीम में खेमेंद्र गंगवार को भी जगह मिली है। वह जिले की तहसील मिलक के छोटे से गांव गुलड़िया भाट के रहने वाले हैं। उनके टीम में चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है। अब वह 25 से 28 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया में होने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट यूनेस्को और खेल एवं सांस्कृतिक मंत्रालय दक्षिण कोरिया की ओर से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। भारतीय कराटे महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय मार्शल आर्ट टीम के कोच सतीश जोशी ने यहां आकर उनके चयन होने की जानकारी मीडिया को दी और युवा खिलाड़ी को उनका सलेक्शन लेटर भी सौंपा।

कोच ने बताया कि खेमेंद्र के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 25 अगस्त को नोएडा में ट्रायल के लिए बुलाया था। वहां उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम में चयन किया गया। कोच ने बताया कि वह कराटे के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले भी कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता को भी जीतकर वह अपने गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।

chat bot
आपका साथी