लोकतांत्रिक देश में नहीं मिल पा रहा इंसाफ: तजीन

रामपुर सपा सांसद आजम खां की पत्नी शहर विधायक डा. तजीन फात्मा ने कहा कि अफसोस इस बात का है कि लोकतांत्रिक देश में इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM (IST)
लोकतांत्रिक देश में नहीं मिल पा रहा इंसाफ: तजीन
लोकतांत्रिक देश में नहीं मिल पा रहा इंसाफ: तजीन

रामपुर : सपा सांसद आजम खां की पत्नी शहर विधायक डा. तजीन फात्मा ने कहा कि अफसोस इस बात का है कि लोकतांत्रिक देश में इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात की।

आ•ाम खां की सेहत और मुला़कात को लेकर कहा कि उनकी मुलाकात 10 महीने जेल में रहने के बाद से नहीं हुई है। उनकी सेहत को लेकर बोलीं कि मेदांता अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन और डॉक्टरों से ही बीमारी के बारे में पता चल पाता है। उनकी हालत बहुत खराब है। कोरोना की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है। लेकिन, मुंह में अल्सर हो गया है, जिसकी वजह से वो खाना नहीं खा पा रहे हैं। लंग्स में भी खराबी है। किडनी में भी इंफेक्शन है और कम•ाोर भी हो गए हैं। अपने परिवार पर हुई कार्रवाई को लेकर बोलीं, चार साल पहले न आजम खां भूमाफिया थे और न ही भैंस चोर, बकरी चोर, किताब चोर। आ•ाम खां पर जितने इल्•ाम लगाए गए वे सारे बेबुनियाद हैं। लेकिन, एक लोकतांत्रिक देश में इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। जब जेल में रखा गया तो एमपी, एमएलए प्रोटोकॉल की कोई सुविधा नहीं मिली। जो रोटियां सब कैदी खाते थे वो ही हम खाते। कोई भी सुविधा नहीं दी गई। हमें यह नहीं पता हमें किस ची•ा की स•ा मिली या सिर्फ इस बात की मिली कि मैं जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में मेंबर थी। आ•ाम खां ने रामपुर में बहुत विकास कराया। जिला अस्पताल में सपा सरकार में आक्सीजन का प्लांट लगवाया गया था। आक्सीजन की किल्लत के वक्त जिला अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं हुई और यहां तक कि बाहर के मरीज भी यहां आकर भर्ती हुए और उन्हें पूरा ट्रीटमेंट मिला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा छोटे दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि उनकी बात सही है। कहा कि भाजपा की सरकार में हर तबका परेशान है। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। यही वजह है कि भाजपा जिला पंचायत चुनाव में बुरी तरह हारी है। गो हत्या को लेकर कहा कि हम भी इसका विरोध करते हैं। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने भी विरोध किया था।

chat bot
आपका साथी