रेडिको खेतान में हुए अग्निकांड की जांच शुरू

रामपुर शराब फैक्ट्री रेडिको खेतान में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 11:26 PM (IST)
रेडिको खेतान में हुए अग्निकांड की जांच शुरू
रेडिको खेतान में हुए अग्निकांड की जांच शुरू

रामपुर : शराब फैक्ट्री रेडिको खेतान में हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। इसके लिए रविवार को नगर मजिस्ट्रेट ने कमेटी के साथ फैक्ट्री में जाकर जांच की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेडिको खेतान फैक्ट्री में ईएनए (एक्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) से भी शराब बनाई जाती है। ईएनए रखने के लिए बड़े-बड़े टैंक बने हुए हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे ऐसे ही एक टैंक में धमाके के साथ आग लग गई थी। आग से मची भगदड़ के बाद 10 कर्मचारी घायल हो गए थे। सुबह लगी आग देर शाम तक सुलगती रही। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने वहां आसपास की जगह को खाली करा लिया था। आग फैसले पर काबू पा लिया गया। दो टैंक में ही आग लगी, जबकि फैक्ट्री में सौ से ज्यादा टैंक हैं, जिन्हे फैक्ट्री कर्मियों और फायर ब्रिगेड ने समय रहते बचा लिया। फैक्ट्री के महाप्रबंधक प्रशासन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा राहत की बात यह रही कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। नौ कर्मचारियों को हास्पिटल से छुट्टी मिल गई है। एक अब भी मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है। उसकी हालत भी अब सुधार है। उधर, इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी। रविवार को कमेटी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम ²ष्टया फायरमैन की पर्याप्त उपलब्धता न होना, अग्निशमन से जुड़ी मशीनों का अद्यतन न होना एवं अग्निशमन से जुड़े अन्य मानकों के अनुसार खामी पाई गई हैं।

नगर मजिस्ट्रेट एवं जांच कमेटी के अध्यक्ष रामजी मिश्र ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन से कुछ जरूरी अभिलेखों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन अभिलेखों की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारी को कमेटी द्वारा अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

chat bot
आपका साथी