महिला सुरक्षा को बनी हेल्पलाइन की दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने रविवार को बाजारों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा के लिए बनी हेल्पलाइन की जानकारी दी।
रामपुर : पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने रविवार को बाजारों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा के लिए बनी हेल्पलाइन की जानकारी दी। एंटी रोमियो स्कवायड प्रभारी कंचन टोलिया अपनी टीम के साथ ज्वालानगर, रजा डिग्री कॉलेज रोड, रोडवेज, आंबेडकर पार्क, गांधी समाधि आदि स्थानों पर भ्रमण किया। यहां से गुजरने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकार तथा कानून के बारे में जानकारी दी गयी। वूमेन पावर हेल्पलाइन नम्बर-1090, डायल-112 हेल्प डेस्क, घरेलू हिसा हेल्पलाइन नंबर-181, बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया कि वे बेखौफ होकर घरों से निकलें और जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लें।
यातायात नियमों के साथ ही कोरोना से बचाव को दी जानकारी
रामपुर : पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर रविवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की चेकिग की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कोरोना के खतरे से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्हें मॉस्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। बिना मॉस्क घूमने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की।