भारत को उन्नति के लिए सबके सहयोग की जरूरत

रामपुर जासं मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत वास्तविकता या मिथक शीर्षक पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:28 PM (IST)
भारत को उन्नति के लिए सबके सहयोग की जरूरत
भारत को उन्नति के लिए सबके सहयोग की जरूरत

रामपुर, जासं : मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत, वास्तविकता या मिथक शीर्षक पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिर्बान सरकार ने बताया कि देश को आगे बढ़ाने में उसके नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अत: हम सबको इस दिशा में मिल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में राज्यों द्वारा संचालित भारी उद्योगों और सामरिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता ने भारत को कई विकासशील देशों से आगे रखा था। इस ही प्रकार हम सब को एक बार फिर यह ही कार्य करने की आवश्यकता है। डॉ. कलवनजीत कौर ने बताया कि नई तकनीकी दिशाओं में परिवर्तन लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके बजाय सार्वजनिक उपक्रमों को कम किया गया। उन्न्नति के लिए देश को नवगत अनुसंधान और विकास के प्रयासों की आवश्यकता है। प्रोफेसर रंगा रेड्डी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से जो आर्थिक पैकेज दिए गए हैं, उन पैकेजों का उपयोग करते हुए हम सभी आत्मनिर्भर भारत बनाने में सफल हो सकते हैं। अंत में कुलपति प्रो. सुल्तान मुहम्मद खान ने सबका आभार व्यक्त किया। डॉ. पुलकित अग्रवाल, वीके मल्होत्रा, जेके मदान, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. शुमाइला नईम, राबिया खान, माहिरा अखलाक आदि रहे।

chat bot
आपका साथी