गेहूं खरीद केंद्र नहीं बदला तो 21 को धरना देंगे किसान

मिलक (रामपुर) भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कार्यालय पर बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:51 PM (IST)
गेहूं खरीद केंद्र नहीं बदला तो 21 को धरना देंगे किसान
गेहूं खरीद केंद्र नहीं बदला तो 21 को धरना देंगे किसान

मिलक (रामपुर) : भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को कार्यालय पर बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारी और गेहूं खरीद से संबंधित अधिकारी केवल सत्ताधारियों के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रानपुरा में जो सरकारी क्रय केंद्र बनाया गया है, उसे वहां से हटाकर सड़क के किनारे किसी भी गांव में लगाने की मांग की थी, मगर अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। दूसरा केंद्र उससे केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर ग्राम हररईया में भी है। ठीक इसी प्रकार से एक केंद्र ग्राम जिवाई कदीम में बनाया गया है तथा दूसरा केंद्र उसी गांव में अहमदनगर जिवाई के नाम से बनाया गया है। यह केंद्र एक व्यक्ति विशेष के घर पर लगाया गया है। इससे पता लगता हैं कि सत्ताधारियों के दबाव में सहकारिता विभाग काम कर रहा है। प्रानपुरा और अहमदनगर जिबाई केंद्र पर जाने से किसान कतरा रहा है क्योंकि यहां सत्ताधारियों के लोग हैं। यह केंद्र दबंगों के चंगुल में हैं। इसलिए किसान हित में प्रानपुरा और अहमदनगर जिवाई क्रय केन्द्र को स्थान परिवर्तित करके अन्य किसी भी गांव में सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाए। ऐसा न होने की दशा में भारतीय किसान संघ कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए केवल एक किसान 21 अप्रैल से रामलीला मैदान में टेंट लगाकर बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारंभ करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामपुर की होगी। इस मौके पर डा.राजीव गंगवार, वीरेश शर्मा, प्रेम बहादुर गंगवार, कमोद शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी