सैंटपॉल्स ने जीता हाकी टूर्नामेंट

रामपुर : हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद की याद में ग्रीनवुड स्कूल में हॉकी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:03 PM (IST)
सैंटपॉल्स ने जीता हाकी टूर्नामेंट
सैंटपॉल्स ने जीता हाकी टूर्नामेंट

रामपुर : हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद की याद में ग्रीनवुड स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट खेला गया। इसमें ग्रीनवुड, डीएमए, सैंटपॉल्स और सैंट मैरीज स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। सैंटपॉल्स की टीम विजयी रही। इसमें सर्वप्रथम स्कूल की ज्वाइंट डायरेक्टर और हॉकी इंडिया रामपुर की प्रेसिडेंट समीना खान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उनके साथ डायरेक्टर शाहिद खान, प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने ध्वजारोहण किया और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ध्यानचंद हॉकी के सम्राट थे। उन्होंने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराया। उन्होंने लगभग 400 गोल कर हॉकी सम्राट बनने का गौरव पाया।

इसके बाद विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच मैच हुआ। पहला मैच डीएमए और सैंट पॉल्स के बीच खेला गया, जिसे सैंटपॉल्स की टीम ने टाई ब्रेकर में 3-2 से जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर रही। सैंट पॉल्स की ओर से सुरभि और मानवी ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच ग्रीनवुड और सैंट मेरीज के बीच खेला गया। इस मैच को ग्रीनवुड की टीम ने 1-0 से जीता। विजयी टीम की ओर से हिरा ने एकमात्र गोल किया। अंत में फाइनल मैच ग्रीनवुड और सैंट पॉल्स के बीच खेला गया। इस मैच को सैंट पॉल्स ने 3-0 से जीता। मानवी को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया। रैफरी की भूमिका सैंट एंथोनी के वकार अहमद, सैंट पॉल्स के मोईद खान, ग्रीनवुड के मुर्तजा खान ने निभाई। तकनीकी स्टाफ में मोहम्मद रियाज ने सहयोग किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सैंट पॉल्स के डायरेक्टर अनुज दयाल, सैंट मैरीज की प्रधानाचार्य सगाया मैरी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अलीना तारिक, रमला नाज ने किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शकील अहमद, सारा खान, फिरोज हैदर, परवीन खान, सुष्मिता आदित्य, अलशान खुशनूद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी