नानकमता साहिब कार्यक्रम के लिए सीएम को दिया निमंत्रण

नानकमता साहिब कार्यक्रम के लिए सीएम को दिया निमंत्रण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM (IST)
नानकमता साहिब कार्यक्रम के लिए सीएम को दिया निमंत्रण
नानकमता साहिब कार्यक्रम के लिए सीएम को दिया निमंत्रण

रामपुर : गुरुद्वारा नानकमता साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह व महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने भाजपा की विजय संकल्प सभा में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 13 नवंबर को होने जा रहे विशेष दीवान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सबसे पहले कमेटी ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कराए गए कीर्तन समागम व भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उसके बाद उन्हें निमंत्रण देते हुए कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को शताब्दी पर्व के रुप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में केंद्र व राज्य सरकारों एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों व संस्थाओं की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि गुरुद्वारा नानकमता साहिब में इस अवसर पर 12 नवंबर को महान नगर कीर्तन और 13 नवंबर को विशेष धार्मिक दीवान का आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी