गरीब कन्या की शादी के लिए दिया सामान

गरीब कन्या की शादी के लिए दिया सामान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:08 PM (IST)
गरीब कन्या की शादी के लिए दिया सामान
गरीब कन्या की शादी के लिए दिया सामान

रामपुर : वीर खालसा सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम आयोजित कर गरीब कन्या की शादी के लिए रोजाना घर में प्रयोग होने वाला जरूरी सामान देकर मदद की, जिसे पाकर गरीब कन्या के परिवार के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि नालापार निवासी असलम की बेटी की 27 नवंबर को शादी है। वह काफी गरीब है, रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। इस बारे में समिति को पता लगा तो समिति की ओर से उसकी बेटी की शादी के लिए घर में रोजाना प्रयोग मे आने वाला जरूरी सामान देकर मदद की गई। समिति के द्वारा इस तरह के सेवा कार्य समय-समय पर किए जाते हैं।

गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि हर संपन्न परिवार को गरीबों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से गरीबों को बहुत राहत मिलती है।

इस मौके पर सचिव सरदार मनमीत सिंह, परमजीत सिंह, सनी कपूर, लखविदर सिंह, मनजीत सिंह, गुलशन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी