कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ: अल्वी

रामपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अभी तक बर्खास्तगी न किए जाने से यह साबित हो गया है कि भाजपा किसान विरोधी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:29 PM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ: अल्वी
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ: अल्वी

रामपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की अभी तक बर्खास्तगी न किए जाने से यह साबित हो गया है कि भाजपा किसान विरोधी है।

श्री अल्वी गुरुवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में रामपुर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आवास से शुरू हुई। गांधी समाधि पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। खौद में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

ग्राम बिजड़ा में भी जोरदार स्वागत हुआ। यहां हुई सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छात्राओं को स्कूटी, स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने भावुक अंदाज में जनता से होने वाली विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व मंत्री सतीश कुमार शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह, प्रदेश महासचिव अरशद अली खां गुड्डू, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव यादव, शहर अध्यक्ष नोमान खां, सचिन त्रिवेदी, मामून खां, एजाज खां, सैयद विक्की मियां, जितेन्द्र बघेल, सचिन चौधरी, समरपाल सिंह, शमशाद पाशा, याबर पाशा, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे। बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में भी यात्री घूमी। केमरी में शाम को हुई जनसभा में भी तमाम नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। किसानों की समस्याएं सुनने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। नहीं आए इमरान प्रतापगढ़ी

रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा में इमरान प्रतापगढ़ी के आने का भी खूब प्रचार किया, लेकिन वह नहीं आए। प्रदेश महासचिव यूसुफ अली ने बताया कि वह महाराष्ट्र में थे। फ्लाइट केंसिल होने की वजह से नहीं आ सके।

हम बदलेंगे शहर का निजाम : नवेद

रामपुर: पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनके बेटे रजा लाइब्रेरी बोर्ड के सदस्य हमजा मियां ने कहा कि हम शहर का निजाम बदलेंगे। उन्होंने यह बात शहर में शुतुरखाना चौराहा पर बुधवार रात हुई जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि शहर विधायक ने शहर के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने शहर सीट से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी भी सभा में पहुंचे। दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी