कार और पिकअप की टक्कर में चार घायल

कार और पिकअप की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:32 PM (IST)
कार और पिकअप की टक्कर में चार घायल
कार और पिकअप की टक्कर में चार घायल

जासं, बिलासपुर (रामपुर): कार और पिकअप की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पत्नी मोनिका व दो पुत्रों के साथ मुरादाबाद में किसी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से कार द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित खूटाखेड़ा गांव के निकट सामने से आ रहे पिकअप से कार की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए। गनीमत रही कि उनके पुत्रों को चोट नहीं आई।

उधर पिकअप में सवार वीरपाल व सिराज अहमद भी घायल हो गए। चीख पुकार पर उधर से गुजर रहे राहगीर जमा हो गए। उन्होंने किसी प्रकार घायलों को उनके वाहनों से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना पर मनकरा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को किनारे लगवा कर यातायात को सुचारू करवाया। बाद में घायलों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी