होलिका दहन स्थल पर हुए बवाल के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

स्वार (रामपुर) ग्राम सोनकपुर में होलिका दहन स्थल पर कब्जे को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM (IST)
होलिका दहन स्थल पर हुए बवाल के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
होलिका दहन स्थल पर हुए बवाल के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

स्वार (रामपुर) : ग्राम सोनकपुर में होलिका दहन स्थल पर कब्जे को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी। टांडा पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चालान किया है।

थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम सोनकपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पूर्व होलिका दहन स्थल पर सनब्वर अली ने कब्जा कर वाहनों को खड़ा कर दिया था। इससे हिदू समुदाय के लोगो में आक्रोश पनप उठा था। सभी होलिका दहन स्थल पर एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने पर मामला तूल पकड़ गया। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामला दो समुदाय का होने के कारण एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ धर्मसिंह मार्छाल समेत स्वार, टांडा, अजीमनगर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया था मगर दोनों पक्ष नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न करने लगे थे। टांडा पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर टांडा पुलिस ने 15 लोगों को नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और दो आरोपित सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान किया था। बुधवार को टांडा पुलिस को सूचना मिली की बवाल में फरार चल रहे पूर्व प्रधान रामभरोसे घर पर हैं। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पूर्व प्रधान को घर से दबोच लिया और उन्हें थाने ले आई। पुलिस ने आरोपित का चालान किया है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया की तीन आरोपितों को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश तेजी से की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी