भुगतान न मिलने से किसान परेशान

बिलासपुर (रामपुर) भारतीय किसान यूनियन अंबावता वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सरकार ने किसान मजदूरों को हिदू मुसलमान के नाम पर नफरत फैलाकर देशवासियों के ऊपर महंगाई का बम फोड़ दिया जिससे जनता परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:12 PM (IST)
भुगतान न मिलने से किसान परेशान
भुगतान न मिलने से किसान परेशान

बिलासपुर (रामपुर) : भारतीय किसान यूनियन अंबावता वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सरकार ने किसान मजदूरों को हिदू, मुसलमान के नाम पर नफरत फैलाकर देशवासियों के ऊपर महंगाई का बम फोड़ दिया जिससे जनता परेशान है।

वह शुक्रवार को गांव धर्म की मढैया में आयोजित पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार देशवासियों को बांटना चाहती है। कहा कि डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। चंद्र लोगों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में केंद्र सरकार ने पूरे देश को बेचने का मन बना रखा है। देश की सेवा करने वाले कर्मचारी एवं अधिकारियों की पेंशन सरकार ने रोक दी जबकि विधायक, मंत्री एवं सांसदों को पुरानी पेंशन दी जा रही है। देश के अस्सी प्रतिशत किसान, मजदूरों एवं छोटे व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। क्योंकि कर्मचारी भी किसान-मजदूर के बेटे हैं। कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है जिससे परेशान हैं। बैंकों का कर्ज अदा नहीं कर पा रहे हैं। समय से किसानों का चीनी मिल भुगतान नहीं देती, क्योंकि जिनकी चीनी मिले हैं। वे रसूखदार लोग हैं। सरकारों से सांठगांठ रहती है। अधिकारी उनके दबाव में रहते हैं। सत्ता आती-जाती रहती है अधिकारियों को कर्मचारियों को अपने जमीर से नहीं गिरना चाहिए। इस अवसर पर हारून खां, शाकिर अली, लतीफ अहमद, शफीक अहमद, डॉ.जय दयाशंकर, राजकुमार, विरेंद्र कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, भूरा पांडे, लोकेश पांडे, सगीर अहमद, आरिफ अली, सतनाम सिंह, इरफान अली, देवी चंद, सौरभ, हड़ताल यादव, जाबिर अली, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी