गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सदस्यों ने गन्ना मूल्य भुगतान और बाढ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:13 PM (IST)
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सदस्यों ने गन्ना मूल्य भुगतान और बाढ़ एवं बारिश में किसानों की फसलों में हुए नुकासान का मुआवजे दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

बुधवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर हुई किसानों की पंचायत हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन व प्रशासन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि किसान गन्ना भुगतान कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। कहा देश तो आजाद हो गया है, लेकिन किसान आज भी गुलाम है। किसान अपनी मर्जी से दूसरे जिले में जाकर अपनी फसल को नहीं बेच सकता। कहा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। कहा किसानों को अपनी फसलें दूसरे जिले में बेचने और अपनी फसलों के दाम तय करने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन ने बाढ़ व बारिश में बर्बाद हुईं किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर हरताल ¨सह यादव, मोहम्मद रफी, महबूब पाशा, सुखवंत ¨सह, वीर ¨सह, सतनाम ¨सह, असरार, मोहम्मद शमशाद, नजाकत अली, जकी, इकरार, नावेद खां, जीशान पाशा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी