सैदनगर में किसानों ने जाम लगाया और गन्ना जलाया

रामपुर सैदनगर में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने के कारण क्षेत्र के बंजरिया क्रय केंद्र पर किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना जला दिया। उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:10 PM (IST)
सैदनगर में किसानों ने जाम लगाया और गन्ना जलाया
सैदनगर में किसानों ने जाम लगाया और गन्ना जलाया

रामपुर: सैदनगर में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने के कारण क्षेत्र के बंजरिया क्रय केंद्र पर किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना जला दिया। उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

सैदनगर क्षेत्र के बंजरिया चौराहे पर राणा शुगर मिल बेलबाड़ा का क्रय केंद्र है, जहां पिछले चार दिनों से तौल नहीं हुई है। तौल न होने से किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर पड़ा सूख रहा है। लालपुर-करनपुर मार्ग की हालत खराब होने के कारण गन्ना ट्रांसपोर्टर मिल तक गन्ना नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे तौल बंद है। शनिवार को क्षेत्र के किसान क्रय केंद्र पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने लालपुर-करनपुर मार्ग को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर सैदनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, किसानों को काफी समझाकर जाम को खुलवाया। इसके बाद किसानों ने क्रय केंद्र पर थोड़ा गन्ना आग के हवाले कर दिया एवं मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि किसानों का गन्ना क्रय केंद्र एवं खेतों में पड़ा सूख रहा है। न तो मिल प्रबंधन को किसान की चिता है और न ही प्रशासन को। किसानों ने मिल प्रबंधक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर टांडा एसडीएम निधि डोडवाल एवं क्षेत्राधिकारी स्वार धर्म सिंह मार्छल मौके पर पहुंचे एवं किसानों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत का काम कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पिकू चौधरी, भाकियू ब्लाकाध्यक्ष राजपाल सिंह, वरुण, रोहताश चौधरी, अमित सिंह, पिटू चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मनवीर चौधरी, विजयपाल सिंह, अकील अहमद, इनायत अली, सतेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजवीर सिंह, मोहित सिद्धू, मुरशद अली, वरन सिंह, पप्पू, जयपाल, विपिन, अमन सिंह, सूरजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी