पंचायत को सफल बनाने में जुटे किसान

बिलासपुर (रामपुर) क्षेत्रीय किसानों ने बैठक कर एक मार्च को उत्तराखंड में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:06 PM (IST)
पंचायत को सफल बनाने में जुटे किसान
पंचायत को सफल बनाने में जुटे किसान

बिलासपुर (रामपुर) : क्षेत्रीय किसानों ने बैठक कर एक मार्च को उत्तराखंड में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को अब कृषि कानून वापस लेना ही पड़ेगा।

क्षेत्र के अलीपुर ठेका गांव में बुधवार को एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें किसान नेताओं सहित दर्जनों क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। किसानों को संबोधित कर सपा नेता एवं पूर्व उप ब्लाक प्रमुख मोहम्मद हसन ने कहा कि पहली मार्च को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित गांधी पार्क में एक विशाल किसान पंचायत होना प्रस्तावित है। पंचायत में उत्तराखंड, यूपी सहित अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे। इस दौरान कृषि कानूनों को वापस करने की मांग करेंगे। अब समय आ गया है कि देश का किसान सत्ता और अहंकार के नशे में चूर भाजपा को उसकी औकात याद दिला दें। अन्नदाता ही देश की रीढ़ है तथा देश की अर्थव्यवस्था तक किसानों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कृषि कानून के वापसी तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सीमाओं पर डटा किसान अब अपनी मांगे मनवाकर ही वापस लौटेगा। इसी बीच किसान नेता हाजी अताउर्रहमान ने कहा कि भाजपा किसानों का दमन कर अपने मंसूबों में कामयाब होना चाहती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। सपा नेता पंडित संतोष शर्मा कहा कि किसान पंचायत को सफल बनाने का पूरा जिम्मा क्षेत्रीय किसानों का है। इसलिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर किसानों को पंचायत के प्रति जागरूक करें और उन्हें काले कानूनों से अवगत करवाएं। इस मौके पर बलजीत सिंह, फुरकान अली, मुफाईद हसन, मौलाना अरशद अली, शिवम शर्मा, मोहान कुमार, नवाब हुसैन, महबूब अली पाशा, रईस अहमद, बुद्धि यादव, महिपाल सिंह चौधरी, कलवे अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी