केमरी में में किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता केमरी भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओँ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:22 PM (IST)
केमरी में में किसानों ने किया प्रदर्शन
केमरी में में किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, केमरी : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के विरोध में कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार किसान और मजदूरों को बेमौत मारना चाह रही है। व्यर्थ के कानून बनाने से किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। किसान हित में बता कर कृषि विधेयक पास कर दिया गया। कहा कि किसानों से संबंधित कोई भी कानून बनाने से पहले सरकार को किसानों में उसके प्रति विश्वास जगाना चाहिए था। उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि उनकी तानाशाही चरम पर है। किसान चाहते हैं कि जल्द से जल्द स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कर दी जाएं। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए। सत्ता में आने से पहले इसे लागू करने का वादा भारतीय जनता पार्टी ने किया था। लेकिन, सरकार बनते ही अन्य पार्टियों की तरह उन्होंने भी इसे किनारे कर दिया। कहा कि हमें अपनी फसल के दाम तय करने का अधिकार चाहिए। माचिस बनाने वाला उद्योगपति अपने उत्पाद के दाम तय कर सकता है। लेकिन, अन्नदाता कहे जाने वाले किसान को यह अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि विधेयक को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा इसके विरोध में किसान सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर हाजी रियासत, शकील अहमद, मुस्तकीम, रामस्वरूप, फईम जहां, मुहम्मद कल्लू, सगीर अहमद व जाहिद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी