समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:46 PM (IST)
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उसमें समस्याओं का शीघ्र निदान कराने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। किसानों की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से लगातार अवगत कराया जाता है, लेकिन अधिकारी उसे हल्के में ले रहे हैं।

कहा कि सैदनगर ब्लॉक के लालपुर गांव का पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। पूर्व की सरकार ने इसे गलत तरीके से गिरा दिया था। तब से पुल न होने के कारण तमाम किसान रोज ही परेशान होते हैं। मुख्यालय आने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सरकार को चाहिए कि प्रमुखता के आधार पर इसे शीघ्र बनाया जाए। इसके बाद चीनी मिलों की मनमानी पर भी उन्होंने आक्रोश जताया। कहा कि किसानों के करोड़ों रुपये इन पर बकाया हैं। पुराना भुगतान किए बिना मिलें चलवा दी गईं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश प्रचार मंत्री कामरान खान, मंडल उपाध्यक्ष हरताल सिंह यादव, मंडल प्रवक्ता महबूब अली पाशा, जिला उपाध्यक्ष रिफाकत अली, गीता मासी, मोहम्मद अहमद व मंगल सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी