किसान ने गेहूं क्रय केंद्र पर काटा हंगामा

मिलक (रामपुर) नगर की मंडी समिति में एक किसान ने गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:30 PM (IST)
किसान ने गेहूं क्रय केंद्र पर काटा हंगामा
किसान ने गेहूं क्रय केंद्र पर काटा हंगामा

मिलक (रामपुर) : नगर की मंडी समिति में एक किसान ने गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मी को लेकर किसान मंडी सचिव के पास पहुंचे। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने और दलालों के द्वारा मंडी में फसल को खरीदने का आरोप लगाया। मंडी सचिव ने किसान के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मंडी में मौजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल होने का दावा किया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्रमचा निवासी राम किशोर ने आरोप लगाया कि वह चार दिन से मंडी के चक्कर काट रहा है। अभी तक उसका गेहूं सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं तोला गया है। बाहर बैठे दलाल 1700 रुपये नकद देने का लालच दे रहे हैं। उन्हें बेचने से मना करने पर कहते है कि, सरकारी केंद्रों पर अगर वह अपनी फसल बेचेगा तो उसकी तौल सात-आठ दिन से पहले नहीं हो पाएगी। आरोप लगाया कि जब उसने मंडी सचिव से इस बारे में बात की तो उन्होंने टाल दिया।

मंडी समिति में कुल आठ सरकारी गेहूं क्रय केंद्र लगाए गए है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में फसल सरकारी रेटों पर बेचने आ रहे किसानों को दलालों द्वारा जल्द और नकद रुपये देने का प्रलोभन देकर गुमराह कर बेचने को म•ाबूर किया जा रहा है। किसान के साथ आए परविद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मंडी में क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं बिक ही नही रहा है। सरकारी कांटों पर खुद दलाल अपना गेहूं बेच रहे हैं।

मंडी सचिव सतवीर सिंह ने बताया कि किसानों को टोकन दिया जा रहा है। वह ऑनलाइन भी टोकन प्राप्त कर अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर तुलवा सकते हैं। अगर मंडी के बाहर कोई गेहूं खरीद रहा है, तो उसमें कुछ नही कर सकते। किसान सीधा अपना गेहूं सेंटर पर तुलवा सकता है।

chat bot
आपका साथी