दीपावली से पहले जगमग हो जाएंगी शहर की सड़कें

रामपुर शहर की सड़कों पर लंबे समय से खराब पड़ी सभी लाइटें दीपावली से पहले ठीक हो जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM (IST)
दीपावली से पहले जगमग हो जाएंगी शहर की सड़कें
दीपावली से पहले जगमग हो जाएंगी शहर की सड़कें

रामपुर : शहर की सड़कों पर लंबे समय से खराब पड़ी सभी लाइटें दीपावली से पहले ठीक हो जाएंगी। हाई मास्क लाइट भी ठीक कराई जाएंगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं स्थानीय निकाय प्रभारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी सभी लाइट ठीक कराई जोंगी। इसके लिए पालिका अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस काम में किसी हालत में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शहर में 100 हाई मास्क लाइट भी लगीं, इनमें से अधिकतर खराब है। पालिका के स्टोर में सामान ही नहीं है। अब अधिकारी सामान खरीदने की प्रक्रिया में लगे हैं। जौहर रोड और शौकत रोड की काफी लाइटें भी खराब हो चुकी हैं। कई स्थानों पर तो लैंप भी गायब कर दिए गए हैं। इससे रात में जगमगाने वाली यह सड़कें अपनी चमक खोती जा रही हैं। आसपास के दुकानदार इन्हें ठीक कराने की कई बार मांग कर चुके हैं। मगर इन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। दैनिक जागरण ने खराब लाइटों को लेकर 29 अक्टूबर के अंक में खबर भी छापी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इन्हे ठीक कराने के आदेश जारी कर दिए।

chat bot
आपका साथी