पर्यावरण बचाने को सब लोग लगाएं पौधे

जागरण संवादददाता बिलासपुर राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:05 PM (IST)
पर्यावरण बचाने को सब लोग लगाएं पौधे
पर्यावरण बचाने को सब लोग लगाएं पौधे

जागरण संवादददाता, बिलासपुर : राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किए जाने का आह्वान किया। वह माटखेड़ा मार्ग स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में पौधोरोपण के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अर्जुन, आम व नीम आदि के पौधे लगाए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हम सबको एक साथ मिल कर आगे आना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। तब कहीं जाकर पर्यावरण शुद्ध हो सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों के आस-पास तथा सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके ही हम पर्यावरण को बेहतर बना सकेंगे। सब लोग संकल्प लें कि अपने जीवनकाल में प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। ताकि आपके द्वारा लगाए गए इन पौधों से आने वाली पीढि़यों को लाभ मिल सके। इसके पश्चात वह नगरिया कलां पहुंचे। वहां भी पौधारोपण किया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार व तहसीलदार अशोक कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर में पौधे लगाए। धावनी हसनपुर स्थित खालसा महाविद्यालय में भी पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर गुरकीरत सिंह औलख, यशपाल चौधरी व सगीर अहमद आदि रहे। कोतवाली परिसर में सीओ जयराम और कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने पौधारोपण किया।

केमरी थाना परिसर में सीओ अशोक कुमार पांडे व थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कार्यकर्ताओं संग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण किया। मुहम्मद आसिम रजा, फिरोज खां, दानिश अली व लाल बहादुर आदि रहे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी पौधारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. आरपी यादव, डॉ निशा वर्मा व डॉ. अवतार दीक्षित आदि रहे।

chat bot
आपका साथी