बूथ को मजबूत बनाने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता रामपुर भारतीय जनता पार्टी 37 रामपुर विधानसभा का वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:17 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:17 PM (IST)
बूथ को मजबूत बनाने पर दिया जोर
बूथ को मजबूत बनाने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी 37 रामपुर विधानसभा का वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कोरोना काल में मोदी एवं योगी सरकार ने पूरे मनोयोग और ईमानदारी के साथ इस महामारी से निपटने का काम किया है। इसके साथ-साथ संगठन ने भी इस महामारी के दौर में समाजसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चाहें वह श्रमिक मजदूरों की सेवा हो, राशन वितरण हो या कोरोना योद्धाओं के सम्मान की बात हो। सभी कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाजसेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना जानते हैं। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन करना है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी हमारा बूथ जीत पाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को सु²ढ़, मजबूत और सत्यापित करना है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, सुभाष भटनागर, राकेश मिश्रा, महासिंह राजपूत, हरीश गंगवार, अनुज सक्सेना, पीयूष सक्सेना, विवेक रुहेला, कमल सक्सेना, कुंवर बहादुर राजपूत, देवेश गुप्ता, संजय चंद्रा, कपिल गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी