रामपुर महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर मंथन

उद्यम से जुड़ी वस्तुओं व आसपास के जनपदों के बेहतर उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 10:21 PM (IST)
रामपुर महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर मंथन
रामपुर महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर मंथन

रामपुर : जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने रामपुर महोत्सव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर अधिकारियों एवं बैंकर्स के साथ वार्ता की।

उन्होंने महोत्सव के दौरान प्रत्येक बैंक के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए, जिन पर आम जनता को ऋण उपलब्ध होने के तरीकों के साथ ही बैंकिग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि महोत्सव को यादगार बनाने व जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से हर संभव तैयारी की जा रही है। इसमें आम जनता की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए नुमाइश ग्राउंड में संगोष्ठी, सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही उद्यम से जुड़ी वस्तुओं व आसपास के जनपदों के बेहतर उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष रूप से कृषि एवं उद्यम प्रोत्साहन पर विशेष जोर

दिया जाएगा। बेहतर खेती एवं जैविक तरीकों को अपनाकर भूमि की उर्वरा क्षमता को बरकरार रखते हुए अधिक पैदावार प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी किसानों को जानकारी प्रदान की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार व नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी