माघी समागम पर गुरुदारा सिंह सभा में सजा दीवान

बिलासपुर (रामपुर) नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में माघी समागम के उपलक्ष्य पर विशाल दीवान सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM (IST)
माघी समागम पर गुरुदारा सिंह सभा में सजा दीवान
माघी समागम पर गुरुदारा सिंह सभा में सजा दीवान

बिलासपुर (रामपुर) : नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में माघी समागम के उपलक्ष्य पर विशाल दीवान सजाया गया, जिसमें राज्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में सिख संगत ने मत्थे टेकने के साथ ही अरदास की। बाद में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

गुरुवार को नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से ही सिख संगत आनी शुरू हो गई। सुबह नित नेम के पाठ और आसा दी वार के कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को जयकारों के साथ गुरुद्वारा परिसर में ही बनाए गए एक विशेष पंडाल में ले जाकर स्थापित किया गया। इसके बाद अरदास हुई। गुरु की हजूरी में दीवान आरम्भ किया गया। दीवान में शामिल होने आए समुदाय के हजारों लोगों द्वारा मत्था टेककर अरदास करने का सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। कार्यक्रम ज्ञानी दिलबाग सिंह पब्बाराली के कविश्री, ज्ञानी गुरप्रताप सिंह सुग्गा के ढाडी, ज्ञानी खजान सिंह के हजूरी रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। कथा वाचक ज्ञानी देवेंद्र सिंह हजूरी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से नानकशाही, खालसा पंथ एवं सिखों के इतिहास आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी शिरकत की। प्रबंध कमेटी ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सिख संगत से गुरुनानक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही प्रबंध कमेटी ने लंगर की संपूर्ण व्यवस्था करने वाले नया गांव निवासी डॉ. कुलविदर सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह पुरी, क्रय विक्रय समिति के सभापति रवि यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चेयरमैन संतोष सिंह खैहरा, गुरकीरत सिंह औलख, सुखदेव सिंह औलख, तारा सिंह चंदी, अर्जुन सिंह गिल, बलवीर सिंह चौहान, मान सिंह, जरनैल सिंह, मेजर सिंह, गुरनाम सिंह, ज्ञानी स्वरुप सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के महासचिव तीरथ सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी