गणेश महोत्सव में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे भक्त

रामपुर गणेश महोत्सव सोमवार को शहर में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। इसमें भगवान गणेश ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:52 PM (IST)
गणेश महोत्सव में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे भक्त
गणेश महोत्सव में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे भक्त

रामपुर : गणेश महोत्सव सोमवार को शहर में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। इसमें भगवान गणेश जी का पूजन किया गया। शाम को भजन संध्या हुई।

मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें दुर्गा देवी ज्वाला जी शक्ति दरबार के महंत पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई। शाम को भजन संध्या हुई। जिसमें गायक कलाकार दीपक जलवा ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल हुए व्यापारी शैलेंद्र शर्मा, कोतवाली निरीक्षक तेजवीर सिंह का स्वागत किया गया। अन्ना मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, संजय मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, सूरज मराठा, दिनकर मराठा, मामू मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, राजू मराठा मौजूद रहे।

उधर श्री गणेश भक्त मंडल की ओर से पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव मनाया गया। इसमें सुबह पंडित संजय शर्मा ने भगवान गणेश जी का पूजन किया। शाम को भजन संध्या हुई। इसमें भजन गायक ने गणपति रखो मेरी लाज, तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश आदि भजन सुनाए, जिन्हें सुन भक्त जमकर झूमे। इस दौरान सभी ने भगवान गणेश जी के जमकर जयकारे लगाए। इस मौके पर गौरव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सजल गुप्ता, तनुज गुप्ता, अभी कौशिक, आशीष अग्रवाल, रोहित रस्तोगी, रजत गुप्ता, बाबी देवल मौजूद रहे। भगवान गणेश जी की प्रतिमा को किया विसर्जित संस, रामपुर : श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष कल्पना सहायक के आवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिन तक पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को भगवान गणेश जी की आरती और भोग लगाने के उपरांत धूमधाम के साथ गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए बृजघाट ले जाया गया। इस दौरान सभी ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगए। इसके बाद प्रतिमा को बृजघाट ले जाकर विसर्जित किया। इस मौके पर जावित्री देवी, राजीव सिंह, रचना सक्सेना, नंदा सक्सेना, समीर सक्सेना, आशीष सक्सेना, राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी