डंडिया वन में चल रहे घोटालों के विरोध में प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 05:00 PM (IST)
डंडिया वन में चल रहे घोटालों के विरोध में प्रदर्शन
डंडिया वन में चल रहे घोटालों के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर के डंडिया वन की जमीन पर कच्ची शराब के कारोबारियों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुहम्मद आसिम रजा ने कहा कि बिलासपुर डंडिया वन में प्लांटेशन के लिए शासन से करोड़ों रुपये आए थे। लेकिन, आधा भी प्लांटेशन वहां पर नहीं करवाया गया है। आरोप लगाया कि रेंजर ने फर्जी बिल बनाकर अपने चहेतों के खातों में पैसे डलवा कर हड़प लिए। कहा है कि मजदूरी के नाम पर ऐसे लोगों के खातों में पैसे डाले गए हैं, जिनमें से बहुतों ने डंडिया वन देखा ही नहीं है। न गड्ढे खोदे गए, न ही पौधे लगाए गए हैं। हरे भरे कीमती पेड़ों का कटान भी जारी है। इसके साथ ही जंगल में धड़ल्ले से कच्ची शराब का धंधा भी चल रहा है। खैर की कीमती लकड़ी शराब बनाने के लिए भट्टी में जलाई जा रही है। इन कारोबारियों ने जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं। कहा कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष रूप से करवाई जाए तो सारी सच्चाई सामने आ जएगी। जुबैर अहमद, जयदीप, शरीफ अली, सोहनलाल, मेहरबान अली, मुबारक हसन, हरताल सिंह यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी