बिजली विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:54 PM (IST)
बिजली विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बिजली विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।

संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि पूरे जनपद में बिजली की आंख मिचौनी ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सही से आपूर्ति नहीं दी जा रही, जबकि दरों में वृद्धि की जा रही है। लॉकडाउन के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। किसान व मजदूरों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में वे बढ़ी हुई दर का बोझ उठाने के योग्य नहीं रह गए हैं। ज्ञापन में बिजली विभाग की मनमानी पर रोक लगाने व शासनादेश के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदेश मंत्री कामरान शाह खान, प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी, जिला महासचिव रईस अहमद, जिला संयोजक शकील, मक्खन सिंह चौहान, राजा हुसैन, जाकिर वारसी, शबाब अली, रिफाकत अली व हरताल सिंह यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी