मड़ी शुल्क माफ कराने को किया प्रदर्शन

मड़ी शुल्क माफ कराने को किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 12:35 AM (IST)
मड़ी शुल्क माफ कराने को किया प्रदर्शन
मड़ी शुल्क माफ कराने को किया प्रदर्शन

बिलासपुर : तराई खाद्य संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आहवान पर मंडी परिसर में मंडी शुल्क माफ करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार दोपहर मंडी परिसर में तराई खाद्य संघ के चेयरमैन सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पदाधिकारी एकत्र हुए। इसके पश्चात वे मंडी परिसर स्थित कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के आहवान पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दरियां बिछाकर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने मंडी सचिव उदयवीर सिंह को धरना स्थल पर बैठा लिया। धरने को संबोधित करते हुए तराई खाद्य संघ के चेयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी समिति को पूर्णता समाप्त कर दिया है। मंडी का लाइसेंस भी समाप्त कर दिया है। मंडी समितियों के अंदर का आर्डर केवल प्रदेश सरकार कर सकती है। प्रदेश सरकार ने मंडी के भीतर कार्य करने वाले व्यापारियों पर दो प्रतिशत का मंडी शुल्क लगाया जा रहा है। इसकी वजह से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि कई बार ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क को माफ कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। इसका खामियाजा व्यापारी वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से उक्त मंडी शुल्क को शीघ्र समाप्त करने की मांग की है। मौके पर विनोद जैन, रमेश चंद्र गंगवार, रमेश यादव, कुशल गर्ग, विनोद जिदल, अमित शर्मा, रतिराम यादव, रामफल अग्रवाल, राजेश यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी