पुलिस ने पकड़ा तो प्रेमी संग जीने और मरने पर अड़ गई

पुलिस ने पकड़ा तो प्रेमी संग जीने और मरने पर अड़ गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:43 PM (IST)
पुलिस ने पकड़ा तो प्रेमी संग जीने और मरने पर अड़ गई
पुलिस ने पकड़ा तो प्रेमी संग जीने और मरने पर अड़ गई

जासं, मिलक : प्रेमी के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बयान दर्•ा कराने के लिए महिला को कोर्ट भेज दिया। चन्दौसी के एक गांव निवासी महिला का कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक स्वजनों को लगने पर महिला का विवाह हिमाचल प्रदेश के एक कस्बा निवासी युवक से कर दिया। पिछले दो वर्षों तक महिला अपने पति के घर हिमाचल प्रदेश में रही। लेकिन, इस दौरान उसका फोन पर अपने रामनगर निवासी प्रेमी से लगातार संपर्क होता रहा। कुछ दिनों पूर्व महिला अपने मायके चन्दौसी आई। मौका मिलने पर चार दिनों पूर्व महिला मायके से फरार हो गई और अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमिका को अपने दरवाजे पर देखकर प्रेमी के होश उड़ गए। परिजनों ने महिला के घर में आने का विरोध किया। लेकिन, युवक के द्वारा दबाव बनाने पर वे मान गए। महिला तीन दिनों से अपने प्रेमी के घर रह रही थी। पत्नी के गायब होने पर उसके पति ने हिमाचल प्रदेश के एक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर उसके रामनगर में होने का पता चलने पर पति गांव पहुंचा। पति ने महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन, महिला ने प्रेमी के साथ जीने और मरने पर अड़ गए। गांव में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को कोतवाली ले आई। कोतवाली में महिला के परिजनों ने उसे लोक-लाज का भय दिखाते हुए पति के साथ चले जाने की सलाह दी। लेकिन, महिला ने परिजनों की बात को मानने से इनकार कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अपनी प्रेमी के घर आना-जाना था। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही जाति के हैं। कई वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने दो वर्ष पूर्व माता-पिता से युवक के साथ शादी करने के लिए कहा। लेकिन, उसकी मर्जी के विरुद्ध माता-पिता ने दूसरी युवक से शादी कर दी थी। युवती ने युवक के साथ रहने की बात कही। एसएसआइ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने प्रेमी के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही है। उसके बयान दर्ज कराने के लिए भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी