बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित का चालान

टांडा : पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित गांव सैदनगर निवासी मोनू का चा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:57 PM (IST)
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित का चालान
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित का चालान

टांडा : पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित गांव सैदनगर निवासी मोनू का चालान कर दिया। गांव निवासी किसान की छह वर्षीय पुत्री मंगलवार रात युवक दादा के पास से दस रुपये का नोट देकर जंगल में ले गया। गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया तथा अंधेरे में छोड़कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस बीच पड़ोस के गांव के लोगों ने बच्ची की चीख पुकार पर उसे परिजनों के पास पहुंचाया। पिता की ओर से आरोपी युवक गांव सैदनगर निवासी मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपित मोनू निवासी सैदनगर को गांव छितरिया चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी युवक मोनू जिसकी पत्नी उसकी शराब व नशे की लत के कारण बच्चे को लेकर डेढ़ वर्ष पूर्व उसे छोड़कर अपने मायके चली गई है। जासं

chat bot
आपका साथी