10 लाख के पार पहुंचा कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

रामपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी आ रही है। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन महा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 20 से 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:13 PM (IST)
10 लाख के पार पहुंचा कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
10 लाख के पार पहुंचा कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

रामपुर : जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी आ रही है। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 20 से 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को भी जिले में 20123 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। इनमें सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सक व अन्य स्टाफ को शामिल किया गया। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। तीसरे चरण में बुजुर्गों को शामिल किया। जून माह से स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक आयु वाले प्रत्येक व्यस्क को वैक्सीन लगानी शुरू की। जून माह तक जिले में करीब तीन लाख लोगों का ही वैक्सीनेशन हो सका था, लेकिन इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो गई। शासन के निर्देश पर वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाया गया। गांव-गांव कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गई। नतीजा अब वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक करीब 10.26 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 8.67 लाख लोगों को पहली डोज लगी है, जबकि 1.58 लाख को दोनों डोज लग चुकी हैं। हमारा लक्ष्य दिसंबर माह तक प्रत्येक व्यस्क को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का है। जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या 14 लाख है। जिस तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है, उससे लक्ष्य समय से पहले पूरा होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी