दिल्ली जाकर कोरोना मरीज को दान किया प्लाज्मा

रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के दो युवाओं ने दिल्ली में भर्ती कोरोना मरीज को प्लाज्मा दान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:10 AM (IST)
दिल्ली जाकर कोरोना मरीज को दान किया प्लाज्मा
दिल्ली जाकर कोरोना मरीज को दान किया प्लाज्मा

रामपुर : सिविल लाइंस क्षेत्र के दो युवाओं ने दिल्ली में भर्ती कोरोना मरीज को प्लाज्मा दान किया। आवास विकास कालोनी निवासी एलआइसी के एक अधिकारी और उनकी पत्नी को पिछले दिनों कोरोना हो गया था। दोनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों को प्लाज्मा की जरूरत थी। अधिकारी के भाई ने इसके लिए समाजसेवी दिनेश जैन सेठी से बात की। उनके सहयोग से दो युवा प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार हो गए। इनमें एक साईं विहार कालोनी के संकेज जैन हैं, जबकि दूसरे एकता विहार कालोनी के अभिषेक जैन हैं। दोनों ने दिल्ली जाकर प्लाज्मा दान किया। जासं

पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखें

रामपुर : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने सोमवार को कोल्ड चैन हैंडलर को दिए प्रशिक्षण में पोलियो वैक्सीन की गुणत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। यूनिसेफ की जिला समन्वयक सलमा आगा ने कोल्ड चेन मानिटरिग के आंकड़े बताते हुए इसके रख-रखाव की जानकारी दी। तापमान चेक करने और उसे लाकबुक में भरने के बारे में बताया। बीसीसीएम ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किस वैक्सीन को कितने तापमान पर रखा जाता है, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वालों में जस्सी, राजेंद्र, सुभाष आदि शामिल रहे। जासं

chat bot
आपका साथी