कोरोना मरीजों के घर जाकर हौंसला बढ़ा रहे प्रवीण सिंह

कोरोना महामारी को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात-दिन ड्यूटी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 11:52 PM (IST)
कोरोना मरीजों के घर जाकर हौंसला बढ़ा रहे प्रवीण सिंह
कोरोना मरीजों के घर जाकर हौंसला बढ़ा रहे प्रवीण सिंह

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : कोरोना महामारी को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात-दिन ड्यूटी कर रहे हैं। अपनों से दूर रहकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इनमें ही एक हैं प्रवीण सिंह कन्याल। वह बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्निशियन हैं। कोरोना काल से पहले तक उनका काम सिर्फ टीबी मरीजों की जांच करने तक सीमित था, लेकिन पिछले सात माह से वह कोरोना मरीजों की भी देखभाल कर रहे हैं। वह बताते हैं कि कोरोना काल में परिवार से दूर रहकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उनके पास प्रतिदिन क्षेत्र में निकलने वाले कोरोना मरीजों की सूची आती है। इसके बाद वह मरीजों के घर पहुंचते हैं। उन्हें संक्रमित होने की जानकारी देते हैं। मरीज कोरोना का नाम सुनकर घबरा जाता है। तब उनका हौंसला बढ़ाते हैं। उन्हें जरूरी हिदायत देते हैं। दवा देते हैं। उनकी दिनचर्या समझाते हैं और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हैं। उन्हें दूसरे ऐसे मरीजों के बारे में बताते हैं, जो इन बातों पर अमल करके ठीक हो चुके हैं। इससे मरीज को काफी हिम्मत मिलती है। वह बताते हैं कि मार्च से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। उनका परिवार दूसरे शहर में रहता है। इस ड्यूटी में खुद के भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है, इसलिए परिवार के पास नहीं जा रहे।

chat bot
आपका साथी