दोनों केंद्रों पर जांची गईं 22 हजार कॉपियां

दोनों केंद्रों पर 22212 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:37 AM (IST)
दोनों केंद्रों पर जांची गईं 22 हजार कॉपियां
दोनों केंद्रों पर जांची गईं 22 हजार कॉपियां

रामपुर, जेएनएन। बुधवार को दोनों केंद्रों पर 22212 कापियों का मूल्यांकन किया गया। राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव के अनुसार 10 विषयों की कुल 14150 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। इस दौरान वहां 216 परीक्षक उपस्थित रहे। इस केंद्र पर अब तक 75684 कापियां जांची जा चुकी हैं। वहीं रजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसरन सिहं के अनुसार वहां 25 विषयों की 8062 कापियां चेक की गईं। बुलाए गए 135 में से मात्र 123 परीक्षक केंद्र पर पहुंचे। 71969 कापियों का मूल्यांकन यहां अब तक हो चुका है।

chat bot
आपका साथी