संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला कई संगठनों का समर्थन

रामपुर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के संविदा कर्मियों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। हड़ताल को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:26 PM (IST)
संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला कई संगठनों का समर्थन
संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला कई संगठनों का समर्थन

रामपुर : अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के संविदा कर्मियों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। हड़ताल को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला।

दोनों संगठनों के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। परिषद की ओर से भीम अनार्य और रामबाबू शर्मा धरने पर पहुंचे, जबकि संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 30 नवंबर से जिले में तैनात संविदा पर तैनात चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम, अधिकारी व कर्मचारी कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारी पहली दिसंबर से रोजाना सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को भी वे धरने पर बैठे। कर्मचारियों का कहना था कि हमारी जायज मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है। अब जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने हमारी मांगे पूरी करो, समान कार्य समान वेतन, अभी करो अर्जेंट करो हमको परमानेंट करो आदि नारे भी लगाए। कर्मचारियों की हड़ताल से कोरोना वैक्सीन से लेकर दूसरे कामकाज भी प्रभावित हुए। हड़ताल के चलते मात्र 108 सेंटरों पर ही वैक्सीनेशन हो सका।

धरने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद उबैस, जिला मंत्री रेहान खां, डा. योगेश यादव, डा. रियाज, मोहम्मद अनादिल, एएनएम कल्पना, मेघा गुप्ता, शाहीन, रहमान, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी