प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह Moradabad News

कांग्रेस जिला अध्यक्ष धमेंद्र देव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की है। जल्द ही सेवा सत्याग्रह प्रारंभ होगा।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:40 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह Moradabad News
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह Moradabad News

रामपुर,जेएनएन।  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया पर आमादा है। इसके विरोध में संगठन ने सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। वह कार्यालय पर बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में संगठन के कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए छह जून से सेवा सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। कहा कि 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष कारावास में हैं। उनका दोष सिर्फ इतना है कि वह गरीब-मजदूरों की मदद करना चाहते थे। इस पर गरीब-मजदूर विरोधी प्रदेश सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन, ऐसा कर के सरकार हमारे सेवा कार्य को रोक नहीं सकती है। सेवा सत्याग्रह के दौरान हर जनपद में पार्टी महारसोई संचालित करेगी। 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पोस्टकार्ड लिखने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी नाजिश खां, शारिब अली खां, जगदीश अवस्थी, आमिर कुरैशी, मुहम्मद आरिफ व नजमी खां आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी