कांग्रेसी भी पहुंचे प्रेक्षक के पास, सत्ता पक्ष पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

कांग्रेसी भी पहुंचे प्रेक्षक के पास सत्ता पक्ष पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:29 PM (IST)
कांग्रेसी भी पहुंचे प्रेक्षक के पास, सत्ता पक्ष पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
कांग्रेसी भी पहुंचे प्रेक्षक के पास, सत्ता पक्ष पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

रामपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चुनाव प्रेक्षक से मुलाकात कर सत्ता पक्ष पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेसी दोपहर बाद प्रेक्षक से मिले और उन्हे ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि गुरुवार की रात शुतरखाना चौराहे पर कांग्रेस की जनसभा थी, जिसमें सत्ता पक्ष के द्वारा छोड़े गए एजेंटों ने हंगामा कर व्यवधान डालने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उपस्थित पुलिस बल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सजगता के चलते कोई अप्रिय एवं गंभीर हिसक घटना घटित नहीं हो पाई। पार्टी की चुनावी जनसभा नालापार में भी होनी है, इसकी अनुमति जिला प्रशासन से विधिवत रूप से ली गई है, लेकिन ठीक इस समय पर ही वहां पर दूसरी पार्टी को भी जनसभा करने की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। ऐसे में वहां पर कोई अनहोनी घटित हो सकती है। मांग की है मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरी जनसभा को स्थगित किया जाए, जिससे माहौल को हिसक होने से रोका जा सके।

इस अवसर पर प्रत्याशी अरशद अली खां, नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, केबी माथुर, प्रमिल कुमार कुमार शर्मा, आसिम खां, नोमान खां, उमेश दुबे व शेराज मियां आदि रहे। शर्म करे भाजपा

कांग्रेस प्रत्याशी अरशद अली खां गुड्डू ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध कठोर टिप्पणी करते हुए कहां है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए लेकिन, भाजपा का सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद रह गया है कि उसे हर हालत में देश में होने वाले हर चुनाव को जीतना है। उसके लिए चाहे देश और प्रदेश को रसातल में ही क्यों ना ले जाना पड़े। आज रामपुर में हो रहा चुनाव हो रहा है और जनता कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने का मन बना चुकी है। कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी के साथ है।इसी लिए गुरुवार रात भाजपा के एजेंट द्वारा कांग्रेस की जनसभा में व्यवधान डालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया। भाजपा के लोग कांग्रेसियों को धमकाना और डराना बंद करें। चुनाव प्रेक्षक से गुजारिश है कि वह रामपुर के शांत चुनावी माहौल को हिसक होने से रोकने के लिए भाजपा के मंसूबों पर लगाम लगाने के लिए कठोरतम कदम उठाएं।

chat bot
आपका साथी