दीप यज्ञ के माध्यम से मनाएं जन्मदिन

जिला गायत्री परिवार की बैठक में साधकों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रुपरेखा बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:50 PM (IST)
दीप यज्ञ के माध्यम से मनाएं जन्मदिन
दीप यज्ञ के माध्यम से मनाएं जन्मदिन

जागरण संवाददाता, रामपुर: जिला गायत्री परिवार की बैठक में साधकों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को गायत्री परिवार से जोड़ने की मुहिम शुरू करने पर विचार किया। साधकों ने निर्णय लिया कि वे लोगों का जन्मदिन भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप यज्ञ के माध्यम से मनाएंगे। इसके लिए कोई भी उनसे सम्पर्क कर सकता है।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन अशोक सिंह ने शिव विहार कालोनी में हुई बैठक में कहा कि गायत्री परिवार ने सकल विश्व में मानवता स्थापित करने के लिए वैश्विक अभियान शुरू किया है, इसमे प्रत्येक मानव को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने स्वयं की समीक्षा करके आत्म सुधार को अत्यंत प्रभावी बताया।

जिला मुख्य प्रबंध ट्स्टी मदन लाल शर्मा ने कहा कि घर-घर दीप यज्ञ होंगे तो लोगों का मन और विचार सदाचारों की ज्योति से प्रकाशित होगा। जो भी अपना या अपने प्रियजनों का जन्मदिन दीपयज्ञ के माध्यम से मनाना चाहे वे परिजन सोहन लाल राजपूत या किसी भी गायत्री परिवार साधक से सम्पर्क कर सकते है। गायत्री साधक बिना अर्थ लिए खुद लोगों के घर जाकर दीप यज्ञ की सेवा करेंगे। कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति में दीप यज्ञ का विशेष महत्व है। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य कोई भी संस्कार को दीप यज्ञ के माध्यम से मनाना चाहिए। इससे पूर्व साधकों ने गुरु जी, गुरुमाता जी व गायत्री माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित किए। समापन में शांतिपाठ किया।

chat bot
आपका साथी