सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल

रामपुर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बाइपास पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST)
सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल
सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल

रामपुर : सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बाइपास पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दिल्ली की महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। ये सभी कार द्वारा शाहजहांपुर से नई दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली के आजादनगर की सीमा रानी पत्नी दीपक तीन दिन पहले अपने 21 वर्षीय बेटे तुषार के साथ शाहजहांपुर गई थीं। वहां उनका मायका है। गुरुवार को वह वापस नई दिल्ली जा रही थीं। उनके साथ कार में दो अन्य रिश्तेदार भी थे। कार को उनका बेटा चला रहा था। कोसी बाइपास पर कार पसियापुरा गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया। वे मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार में चीख पुकार मच गई। लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। तब तक सूचना पर उप निरीक्षक हारून खां फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई। इस पर मृतका के घायल रिश्तेदार रामेश्वर और दीपा मिश्रा ने हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि सूचना पर मृतका के स्वजन आ गए। महिला के पति की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी