कृषि कानून वापस लेकर विपक्ष को किया मुद्दा विहीन

रामपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसके बाद सभा हुई जिसमें भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:58 PM (IST)
कृषि कानून वापस लेकर विपक्ष को किया मुद्दा विहीन
कृषि कानून वापस लेकर विपक्ष को किया मुद्दा विहीन

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसके बाद सभा हुई, जिसमें भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने झंडी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। ट्रैक्टर रैली महात्मा गांधी स्टेडियम स्वार रोड से प्रारंभ होकर गांधी समाधि, कचहरी रोड, आंबेडकर पार्क, स्टेशन रोड, माल गोदाम चौराहा, राधा रोड होते हुए सिविल लाइन आदर्श रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह राणा ने कहा कि जबसे इस देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार हमारी सरकारें किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। पूर्व की सरकारों में बड़े पैमाने पर यूरिया की कालाबाजारी एवं किल्लत होती थी। गन्ने का भुगतान लंबित रहता था। बिजली व्यवस्था चरमराई रहती थी। भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूरिया की कालाबाजारी एवं किल्लत खत्म की। बिजली भी भरपूर मात्रा में पूरे देश में एक समान दी जा रही है। किसानों के हित में कृषि कानून बनाने का काम किया, लेकिन संपूर्ण विपक्ष व चंद किसान संगठन के नेताओं ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए किसानों को बरगलाने का काम किया। मोदी सरकार ने एक ही झटके में कृषि कानून वापस लेकर विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया ।

उन्होंने कहा आज ट्रैक्टर रैली के माध्यम से हम समस्त किसानों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है और करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रेमपाल सिंह सैनी ने किया।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज पप्पू, सुरेश चंद्र गंगवार, मोहन कुमार लोधी, प्रमोद आहूजा, बृजेश ठाकुर, यशपाल यादव, चौधरी देवेंद्र सिंह, रवि गंगवार, आशीष गंगवार, प्रेमपाल सक्सेना, जानकी दास सैनी, अरविद शर्मा, विपुल खत्री, सुनील मौर्य, हसीन अहमद, मोबीन अली, रविद्र पाल सिंह, विजय सैनी, बशीर अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी