देवर ने किया दुष्कर्म, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

रामपुर स्वार में दहेज में पांच लाख रुपये व आल्टो कार न देने पर विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर दहेजलोभियों ने महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:35 PM (IST)
देवर ने किया दुष्कर्म, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट
देवर ने किया दुष्कर्म, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

रामपुर: स्वार में दहेज में पांच लाख रुपये व आल्टो कार न देने पर विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर दहेजलोभियों ने महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी सात फरवरी 2018 को नई दिल्ली निवासी नसीम अहमद के साथ की थी। शादी में अपनी हेसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन महिला को प्रताड़ित कर दहेज में पांच लाख रुपये व एक आल्टो कार की मांग करते थे। आरोप है कि पति आए दिन जबरन अप्राकृतिक मैथून करता था। 25 जून को देवर अरसलान ने महिला को घर में अकेला देख तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुरालिए शादी समारोह से वापस लौटे तो महिला ने उन्हें देवर की हरकत के बारे में बताया। इस पर दहेजलोभियों ने महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मायके जाकर स्वजन को आप बीती सुनाई। महिला का पिता ने पीडित बेटी को कोतवाली ले जाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। थक-हारकर महिला ने न्यायालय की शरण ली। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति नसीम अहमद, नईम, अरसलान, फरजाना, गुलशन, आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया की महिला की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी