सैफनी में पेड़ पर लटका मिला शव

सैफनी (रामपुर) एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह उद्यान विभाग की कोठी के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:02 PM (IST)
सैफनी में पेड़ पर लटका मिला शव
सैफनी में पेड़ पर लटका मिला शव

सैफनी (रामपुर) : एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह उद्यान विभाग की कोठी के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। उसके पैर जमीन से टिके थे। इस पर उसके स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

कस्बे के मुहल्ला पुलिस चौकी निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई 45 वर्षीय संजीव गुप्ता है। वह अविवाहित था। शुक्रवार की तड़के उसने खुद चाय बनाकर पी थी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया था। लोगों ने सुबह 10 बजे उसके शव को कस्बे में उद्यान विभाग की कोठी के बाग में आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। सूचना पर वह और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उसने बताया कि मृतक के पैर जमीन से लगे हुए थे। आशंका जताई कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया है। कहा कि उसका भाई कस्बे के ही दरी चादरों की फेरी करने वाले लड़कों के साथ मजदूरी करने बाहर जाता था। जिन पर उसके मजदूरी के काफी रुपये निकल रहे थे, जो उसे नहीं दे रहे थे। इससे वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। बुधवार की रात मृतक के बड़े भाई राजीव गुप्ता की बेटी की बरात भी आई थी। गुरुवार की सुबह बेटी की विदा करने के बाद रात को चारों भाई घर पर सोए थे। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक संजीव के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी