भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण

70 ग्राम पंचायतों में किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:06 AM (IST)
भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण
भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, रामपुर :

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को 70 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा किया गया। सुबह साढ़े दस बजे ग्राम अजीतपुर पुलिस चौकी से इसकी शुरुआत की। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमोरा, राजकीय इंटर कालेज कमोरा, विद्यालय मंढैया उदयराज, मार्डन स्कूल धमोरा, देव स्थान शहजादनगर, ग्राम आगापुर, ग्राम जिवाई कदीम आदि स्थानों पर पौध रोपण किया गया। इस दौरान लोगों को पौधों के महत्व के बारे में प्रेरित कर उनकी देखभाल करने के लिए भी कहा। पेक्स फैड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री युग पुरुष हैं। उनके नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व में शिखर पर है। देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हम सब उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं, जिससे भारत विश्व गुरू बने।

इस मौके पर सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, अवधेश शर्मा, अनुज सक्सेना, अन्नू सक्सेना, राकेश फुलेरिया, निजाम पाशा, संदीप चौहान, नजमी खां, उमेश गुप्ता, राजू लोधी, सत्तार, फैसल खां, सुरेंद्र गंगवार, गौतम, राजीव गुप्त, फिरोज, रामेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर ज्वालानगर में आगापुर रोड स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की ओर से राम मनोहर लोहिया पार्क में फार्मेसिस्ट निशांत गुप्ता के द्वारा पौध रोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने राम मनोहर लोहिया पार्क में अशोक और आम के पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी