पूर्व राज्यपाल के खिलाफ भाजपा नेता ने पुलिस में दर्ज कराए बयान

रामपुर प्रदेश सरकार के खिलाफ मीडिया में भड़काऊ बयान देने के आरोप में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:07 PM (IST)
पूर्व राज्यपाल के खिलाफ भाजपा नेता ने पुलिस में दर्ज कराए बयान
पूर्व राज्यपाल के खिलाफ भाजपा नेता ने पुलिस में दर्ज कराए बयान

रामपुर : प्रदेश सरकार के खिलाफ मीडिया में भड़काऊ बयान देने के आरोप में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा नेता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए हैं।

पूर्व राज्यपाल पांच सितंबर को सांसद आजम खां के घर आए थे। उनकी पत्नी शहर विधायक डा. तजीन फात्मा और बेटे अदीब आजम से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। बाद में मीडिया से भी बात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। कहा था कि हुकूमत की जालिमाना पालिसी रही है। आजम खां के परिवार पर बहुत जुल्म किया है। इतनी बेईमानी इतनी डकैती कभी किसी ने नहीं की होगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह इंसान और शैतान की लड़ाई है। एक तरफ राक्षस, शैतान, खून पीने वाले दरिदे हैं और दूसरी तरफ इंसान है। उनके यह बयान मीडिया में आते ही भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रात में ही सिविल लाइंस कोतवाली में पूर्व राज्यपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सिविल लाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक राहुल कुमार इस मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर एक बजे भाजपा नेता के आवास पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। करीब एक घंटे तक बयान दर्ज हुए। इस दौरान आकाश सक्सेना ने विवेचक को पूर्व राज्यपाल के आपत्तिजनक बयान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कुछ साक्ष्य के तौर पर कुछ वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने इन साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया है।

chat bot
आपका साथी