रसोई गैस वितरक संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने भारत भूषण

समिति वितरकों के कार्य की स्वतंत्रता अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न आदि गंभीर समस्याओं से निजात दिलाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
रसोई गैस वितरक संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने भारत भूषण
रसोई गैस वितरक संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने भारत भूषण

जासं, रामपुर : जिले भर के रसोई गैस वितरकों ने मिलकर एक संघर्ष समिति बनाई है। यह समिति वितरकों के कार्य की स्वतंत्रता, अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न आदि गंभीर समस्याओं से निजात दिलाएगी। रसोई गैस वितरकों ने रविवार को हाईवे स्थित एक होटल में बैठक कर संघर्ष समिति की घोषणा करते हुए भाजपा नेता एवं विकल्प इंडेन गैस के मालिक भारत भूषण गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वह वितरकों की समस्याओं को दूर कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। इससे पहले जिले की एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें ग्रामीण इंडेन के मालिक अमित दिवाकर को अध्यक्ष और तनवीर को सचिव चुना गया। अभी तक अध्यक्ष रहे राजेंद्र कुमार और प्रिया गैस एजेंसी मालिक शैलेंद्र गोयल को मुख्य अभिभावक मंडल में शामिल किया गया। इस मौके पर वसीम अहमद, प्रबल कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, सत्य प्रकाश अग्रवाल, कपिल देव, शरद गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी