सपाइयों ने शहर में निकाली साइकिल रैली

रोजगार देने के बजाय छीनने में लगी है सरकार आजम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:20 AM (IST)
सपाइयों ने शहर में निकाली साइकिल रैली
सपाइयों ने शहर में निकाली साइकिल रैली

जागरण संवाददाता, रामपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में साइकिल रैली निकाली। सांसद आजम खां ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया।

सपा कार्यालय पर गुरुवार दोहपर सपा कार्यालय पर जमा हुए। यहां जमकर नारेबाजी की। सांसद ने पहुंचकर झंडी दिखाई। अपने बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम के कंधे पर हाथ रखा और हौंसला बढ़ाते हुए रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूमी। होमगार्डस हुए बेरोजगार

सांसद आजम खां शहर में हुए जलसे में कहा कि सरकार ने 25 हजार होमगा‌र्ड्स निकाल दिए, यह कहकर कि उन्हें देने के लिए तनख्वाहे नहीं हैं। सुना है 15 हजार और निकलने वाले हैं। लोगों को रोजगार देने के बजाय मासूमों के मुंह से सूखे हुए रोटी के टुकड़े भी छीन लिए। एक धार्मिक व्यक्ति, जिसका गेरुआ लिबास उससे सवाल करेगा आज नहीं तो कल उसकी आत्मा से सवाल करेगा कि राजनीतिक कुर्सी हासिल करने के लिए करोड़ों लोगों के साथ क्या कर दिया। शहर में फ्लैग मार्च हुआ है। रामपुर की गलियों में किसे डरा रहे हो अफसरान अरे हमें जिदा लाशों को। मोदी जी देख सको तो देखो इलेक्शन कमीशन आंखें खोलो, हम आपको आपके संवैधानिक पद का वास्ता देते हैं। रामपुर के गरीब लोग अपने वोट का अधिकार मांगने के लिए यहां जमा हुए हैं। हमें बर्बाद करने वालों, हमारे खिलाफ सादे कागज पर दस्तख्त करके देने वालों अरे नादानों तुम किसके कहने पर बर्बाद कर रहे हो। अपने गुनाहों की तौबा मांग लो अल्लाह से यह एक शख्स की बर्बादी नहीं। मुल्क बर्बादी की तरफ जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार होता है, उसको हासिल करने वाले ने कहा कि नोबेल पुरस्कार की खुशी का क्या जिक्र करूं, मेरा तो मुल्क ही बर्बाद हुआ जाता है। यहां तो इतनी आर्थिक मंदी है। शिक्षा के मंदिरों को बर्बाद करने वालों ऐसा मत करो, यह मेरी जायदाद नहीं है। उन्होने लोगों से कहा मुझे सजा मिली है। तुम्हारी गलियां सजाने की गांधी समाधि, जिला अस्पताल, तारामंडल और स्कूल बनाने की और मुझे सजा ए अजीम मिली है तुम्हारे लिए यूनिवर्सिटी बनाने की। बताओ मैंने क्या गलती कर दी। मिट जाएंगे वो नाम जुल्म भी जाएगा और •ाुल्म करने वाला भी जाएगा। उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठा महंत आपके गेरूआ कपड़ों पर सवाल करेगी दुनिया। इसकी पवित्रता को बदनाम मत करो, गोरखनाथ की पीठ को बदनाम मत करो। जलसे में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग हमारी राते काली कर रहे हैं, उनकी रातें हमसे भी ज्यादा काली होंगी। विधायक अब्दुल्ला ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी