घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

रामपुर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा। यह जानकारी म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:53 PM (IST)
घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

रामपुर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा। यह जानकारी मंच के मार्गदर्शक एवं आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने वर्चुअल मीटिग कार्यकर्ताओं को दी। देश भर के कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस पर घरों, मस्जिदों, मदरसों, मजारों, खानकाहों, गली-मुहल्लों में फहराने की अपील की। मंच के प्रदेश संयोजक हाजी जहीर अहमद ने कहा कि इस अभियान के द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के भाव को जागृत करना तथा मजबूत भारत के निर्माण के लिए कदम बढ़ाना है। यह मंच के अभियान हम मजबूत भारत मजबूत अभियान का एक अंग है। मंच के प्रांत संयोजक फैसल मुमताज ने बताया कि राष्ट्रीय प्रचारक के आह्वान पर मंच के द्वारा 10 लाख 51 हजार 786 रुपये पीएम केयर फंड में जमा किये जाएंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक सैय्यद तैय्यब मियां, शाहबाद नगर संयोजक सैय्यद समी मियां, स्वार नगर संयोजक रेहान मिर्जा, निक्की खान, शहीद खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी