दयावती मोदी अकादमी के वार्षिकोत्सव में दिखी नए भारत की झलक

दयावती मोदी अकादमी के वार्षिकोत्सव में दिखी नए भारत की झलक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:11 AM (IST)
दयावती मोदी अकादमी के वार्षिकोत्सव में दिखी नए भारत की झलक
दयावती मोदी अकादमी के वार्षिकोत्सव में दिखी नए भारत की झलक

जागरण संवाददाता, रामपुर: नया भारत जहां ग्लोबल दौड़ में आगे बढ़ रहा है, वहीं अपनी अनुपम संस्कृति और सभ्यता के रंग को भी दुनिया भर में बिखेर रहा है। स्मार्ट भारत की इस तस्वीर को दयावती मोदी अकादमी के बच्चों ने अत्यंत सुंदर के साथ प्रस्तुत किया। अवसर था विद्यालय के वार्षिकोत्सव को, जिसे विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पांच सौ से अधिक बच्चों ने स्मार्ट भारत थीम पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने आधुनिकता के साथ-साथ सम्यता और संस्कृति को नए भारत की पहचान के रूप में दिखाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह व सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफीसर रणवीर सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर ने सब का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बच्चों ने नमस्ते इंडिया के साथ नए भारत के युग की शुरुआत को दर्शाया। इसमें तकनीकी प्रगति के साथ देश को अपनी प्राचीन संस्कृति को समेटते हुए आगे बढ़ते हुए प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि आज के युग में पूरी दुनिया में जो भी अच्छा ज्ञान है, उसे अर्जित करना चाहिए, लेकिन अपनी परंपरा और संस्कृति को पीछे नहीं छोड़ना है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि नया भारत सकारात्मक ²ष्टिकोण का समूह है और सब को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। मंच पर योग एरोबिक्स जुम्बा के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जवानों की वीरता को दर्शाती प्रस्तुति को भी सब की भरपूर सराहना मिली। इस कत्थक और ब्रेकडांस की समायोजित प्रस्तुति ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया। बच्चों ने हाथों में प्रॉप लेकर स्वस्थ भारत, समग्र विकास, शांति व प्रेम, वैश्विक भाईचारा, उर्जा संरक्षण, वर्षा जल संचय, कूड़ा प्रबंधन, कार पोलिग, गैजेट का सही प्रयोग व सोलर उर्जा को अपनाने का संदेश दिया। ग्रांड फिनाले में पांच सौ से अधिक बच्चों ने मंच पर एक साथ प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें हमेशा देश व समाज की सेवा में अग्रसर रहने को प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल सिंह ने विद्यालय द्वारा बच्चों के विकास में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कई अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, सीए व अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ अभिभावक व स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी