पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता रामपुर बंदी में भी मांस का अवैध धंधा जारी है। पुलिस की आंखों में धूल झो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:19 PM (IST)
पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी, दो गिरफ्तार
पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामपुर : बंदी में भी मांस का अवैध धंधा जारी है। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पशु तस्करी की जा रही है। टांडा थाना और सैदनगर चौकी पुलिस को चकमा देकर दो लोग पिकअप में भैंस वंशीय पशुओं को लादकर रामपुर तक आ गए, लेकिन शहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों को तोपखाना से प्रानपुर जाने वाले रास्ते से पकड़ा है। दोनों टांडा के रहने वाले हैं। इनमें एक रहमतनगर गांव का बरकत अली है और दूसरा दलेलनगर गांव का अख्तर अली है। इनकी पिकअप से पुलिस को तीन भैंस मिलीं, जिनके पैरों को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था।

शहर कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि दोनों इन जानवरों को मीट फैक्ट्री में बेचने ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा दोनों आरोपितों ने मॉस्क नहीं लगाया था। इस पर महामारी अधिनियम में भी मुकदमा किया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने भैंस वंशीय पशु का वध करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित मुहल्ला घेर मर्दान खां का समीर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर अपने दो साथियों के साथ मिलकर भैंस वंशीय पशुओं का मांस बेच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समीर पुत्र माहिर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी निजाम और समीर पुत्र गामा फरार हो गए। मौके से 70 किलो भैंस वंशीय पशु का मांस, कटरा और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए।

chat bot
आपका साथी